श्रीमच्छङ्करभगवत्पादैः लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
श्रीमच्छङ्करभगवत्पादैः लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 17 जनवरी 2016

सुविचार

हमारे प्राचीन आचार्यगण इस धरती के सबसे महान् जन थे, वे धर्म की ध्वजा , भक्ति के अनन्त सागर , ज्ञान के सर्वोच्च शिखर , योग के मूर्धन्य थे | उनका जीवन ही मूर्त्त शास्त्र था , धर्म का परम गूढ़ तत्त्व उनके जीवनमार्ग में पग पग पर समाया था |
वे किसी से द्वेष न करने वाले , मेधावी , शोक -मोह से पार , जीवन के समस्त रहस्यों के विज्ञाता , करुणाके समुद्र , अभिमान , स्वार्थ, काम , क्रोध , लोभ , बल , परिग्रह से सर्वथा विमुक्त , अहिंसा के पुंज ,सदा शान्त , शम - दम-उपरति -तितिक्षा -समाधान -श्रद्धा के धनी , एकांत वासी , ध्यान योग में समाहित चित्त, वैराग्य के साक्षात् अवतार , धृतव्रत, ब्रह्मभूत , प्रसन्नात्मा , सर्वहितकारी , समत्वयोग संपन्न, बहुत सीधे , भोलेभाले , सरल , सत्यवादी , मानवता के परम आदर्श थे |
जिनके होने से वसुन्धरा धन्य होती है , कुल पवित्र होते हैं , जननी कृतार्था हो जाती है , ऐसे हमारे आचार्य गण रहे हैं |
........................ भला अपने ऐसे ही आचार्यों की महान् परम्परा पर हम गौरव क्यों न करें ? ऐसे अमलात्मा परमहंस धुरन्धरों के पवित्र चरण कमलों के ही हम अनुयायी हैं |
उनका जीवन , उनका चरित्र , उनकी लीला कथाएँ , समस्त अज्ञान का नाश करने वाला , परम कल्याण को प्रदान करने वाला दिव्य प्रकाश है, उनका जीवन वह मधुर आध्यात्मिक गीत है, जिसे सुनकर फिर कुछ सुनने की न आवश्यकता शेष रह जाती है न अपेक्षा | जो भी उनके पास आया , जिसने भी उनको ध्याया , जिसने भी उनकी क्षणिक संगति पाई , उसका जन्म लेना सार्थक हुआ , उसका जीवन धन्य हो गया |
जो कहते हैं तुमको बुद्धि कहाँ से आती है , तुमको साहस , बल कहाँ से प्राप्त होता है तो वे भी जानें कि हमको बुद्धि यहाँ से आती है|
अपार श्रद्धा के धनी हम , अपने पूर्वाचार्यों की चरण रज का ध्यान करते हैं तो उसके सुमिरन मात्र से हृदय में स्वतः दिव्य दृष्टि हमको प्राप्त हो जाती है , हमको कहीं अन्यत्र से धर्म ज्ञान सीखने की आवश्यकता नहीं |
|| जय श्री राम ||

रविवार, 20 दिसंबर 2015

‎स्वामी विवेकानंद‬ का साहित्य विष मिश्रित भोजन है


#स्वामी_विवेकानंद का साहित्य विष मिश्रित भोजन है , उसमें बहुत बातें ऐसी हैं जिनका यथार्थता से कोई लेनादेना नहीं अपितु वे...

Posted by धर्मसम्राट स्वामी करपात्री on Friday, 18 December 2015

‎स्वामी विवेकानंद‬ का साहित्य विष मिश्रित भोजन है


#स्वामी_विवेकानंद का साहित्य विष मिश्रित भोजन है , उसमें बहुत बातें ऐसी हैं जिनका यथार्थता से कोई लेनादेना नहीं अपितु वे...

Posted by धर्मसम्राट स्वामी करपात्री on Friday, 18 December 2015

गुरुवार, 17 दिसंबर 2015

#‎स्त्री‬, ‪#‎वैश्य‬ तथा ‪#‎शूद्र‬ - ये तीनों ‪#‎पापयोनियाँ‬ हैं , पाप योनियाँ इसलिए हैं क्योंकि इन प्राणियोंके जन्म में पाप का प्राधान्य है |


“नारायण” – नाम – रहस्य

  ॐ नारायणं  नमस्कृत्य नरं चैव  नरोत्तमंम् |  
   देवीं  सरस्वतीं  व्यासं  ततो  जयमुदीरयेत् ||
नारायण नाम मुझे बहुत प्रिय है , सो   प्यारे  भगवान्  श्रीमन्नारायण के  कृपापात्रों   के  चित्ताह्लाद् के  लिए इसकी व्याख्या प्रस्तुत कर रहा हूं  –

नारायण शब्द में दो पद हैं – नार पूर्वपद है और अयन उत्तरपद |

‘नार’ पद के विविध दृष्टियों से विविध अर्थ हैं , जो आगे प्रस्तुत किये जायेंगे | प्रथम अयन शब्द पर विचार करते हैं |
‘अयन’ पद इण गतौ (अदादिगणीय ३५४ ) अथवा अय गतौ (भ्वादिगणीय ४७० ) धातु से भाव या कर्तृत्त्वादि अर्थो मे ल्युट् प्रत्यय करने पर निष्पन्न होगा |
गतेस्त्रयोsर्थाः -ज्ञानं गमनं प्राप्तिश्चेति -यह प्रसिद्ध ही है | भाव मे तो इतिः आयो गतिर्वा अयनम् -गति का नाम अयन है |
कारकार्थ मे यन्ति अयन्ते गच्छन्ति प्राप्नुवन्ति यं सोsयनः -जिसको प्राप्त होते हैं , वो अयन है |
अथवा – यन्ति अयन्ते गच्छन्ति जानन्ति वा येन सोsयनः -जिसके द्वारा किसी को प्राप्त होते है या जानते हैं , वो अयन है |
अथवा – यन्ति अयन्ते यस्मिन् सोsयनः – जिसमें गति करते हैं , जो सबकी सहज क्रिया का आधार है -आश्रय है , वो अयन है |
अर्थात् गति , गंतव्यस्थान , गतिसाधन , ज्ञानसाधन , आश्रयस्थान , शरण आदि को अयन कहा जाता है |
मनु ने अप् = आपः को नारा कहा है (आपो नारा इति प्रोक्ता ० -मनु० ०१/१०) | नृ नये धातु से कर्तृत्व मे ण प्रत्यय ( ज्वलितिकसन्तेभ्यो ण – अष्टा ० ३/१/१४०) करने पर नार शब्द सिद्ध होगा | नार से स्त्रीत्व मे टाप् प्रत्यय ( अजाद्यतष्टाप् -अष्टा ० ४/१/३) करने पर नारा बनेगा |
नरयन्ति नृणन्ति नयन्ति संघातरूपतां पदार्थान् यास्ता आपो नारा – जो पदार्थ को संघात रूप प्रदान करते हैं , वे जल (आपः ) नारा कहलाते हैं |
अथवा – नरयति नृणाति नयतीति वा स नरोsग्निः -तस्य नरस्याग्नेः सूनवो नाराः आपः -नयन (मार्गदर्शन ) करने वाला अग्नि नर कहलाता है , उससे उत्पन्न जल (अग्नेरापः – तै० उप० २/१) उसके अपत्यवत् होने के कारण नारा कहलायेंगे |
नारायणमयनो नारायण: – अर्थात् उन नारा(आपः) का अयन (आश्रयस्थान) होने से नारायण हैं |
अथवा – नाराः आपः अयनं ज्ञानप्राप्तिसाधनं यस्य स नारायणः – जल (आपः) उस परमात्मा का ज्ञान प्राप्त कराने वाला है – उसकी महिमा की ओर संकेत करने वाले हैं , इसलिए वे नारायण हैं |
नरयति नृणाति नयति प्राणिनः कर्मफ़लानिति नरः परमात्मा – मनुष्यों को कर्मफल की ओर ले जाने के कारण परमात्मा नर है |
नरस्येमे मुक्ताजना: – उस नर (परमात्मा ) के भक्तजन (मुक्तावस्था प्राप्त ) जो लोग हैं , वे नार हैं | इस दृष्टि से नाराणामयनो नारायणः -उन मुक्तों के जो आश्रय स्थान या प्राप्तव्य तत्त्व परमात्मा हैं , उनका नाम नारायण है |
नर संबंधी जन्म या कर्मफल आदि को नार कहेंगे ( ‘नरस्येदं नारम् ‘ तस्येदम् -अष्टा ० ४/३/१२० से अण् ) , उस नार (नरजन्म) अथवा कर्मफ़ल को जिसके आश्रय से प्राप्त होते हैं , वह परमेश्वर नारायण हैं |

(अत्र   ध्यातव्यम् – “तस्येदम्” (-पा०सू० ४/३/१२०) इत्यण्प्रत्ययः  | यद्यपि अणि कृते ङीप्प्रत्ययः प्राप्तस्तथापि छान्दसलक्षणैरपि स्मृतिषु व्यवहारात्  ” सर्वे  विधयश्छन्दसि विकल्प्यन्ते ” इति पाक्षिको  ङीप्प्रत्ययस्तस्याभावपक्षे सामान्यलक्षणप्राप्ते  टापि कृते  नारा इति  रूप सिद्धिः | ) 


न शब्द निषेधार्थक है अर कहते हैं पैनी या नुकीली वस्तु को , जो शरीर मे सहज प्रवेश करके चुभती हो या कष्ट प्रदान करती हो | इस सहज -प्रवेश – सादृश्य से अथवा कष्टप्रदानसाम्य से दोष भी अर या अरे कहलायेंगे |

इस दृष्टि से –
अराः = दोषाः , न अराः (=नाराः=) = गुणाः , नाराणां गुणानामयनम् पराकाष्ठास्थानम् नारायणः – अर्थात् समस्त शुभगुणों का परमधाम परमात्मा नारायण है  क्योंकि उसमें गुण ही गुण हैं , दोषों की गंध भी उसमें नहीं है |
इस प्रकार –
अविद्यमाना अरा दोषा येषु ते वेदा नाराः , तेषामयनो नारायणः |
अर्थात् सब् प्रकार के दोषों से रहित होने के कारण वेद नार हैं , उनका अयन (मुख्य उद्गम – स्थान ) होने से परमात्मा नारायण है |
रमणं रः (रमु क्रीडायाम् से बाहुलाकाद् भाव में ड प्रत्यय -रम् + ड =रः ) = आनन्दः |
न रः = अरः (अरमणम् ) शोको दुःखम् | न अरः = नारः ( नारमणम् ) = आनन्दः |
नारः = आनन्दः = अयनं स्वरूपं यस्य स नारायण : |
नार अर्थात् आनन्द ही स्वरूप है जिसका , वह परमात्मा नारायण है |
महर्षि वेदव्यास जी ने तो स्पष्ट रूप से नित्य निर्गुण परमात्मा का नाम नारायण बताया है –
तत्र यः परमात्मा हि स नित्यं निर्गुणः स्मृतः |
स हि नारायणो ज्ञेयः सर्वात्मा पुरुषो हि सः ||
(-महा० शा० ३५१/१४ )
श्री आद्य शङ्कराचार्य भगवान् कहते हैं कि –
नर आत्मा , ततो जातान्याकाशादीनि नाराणि कार्याणि तानि अयं कारणात्मना व्याप्नोति , अतश्च तान्ययनमस्येति नारायणः |
अर्थात् नर आत्मा को कहते हैं , उससे उत्पन्न हुए आकाशादि नार हैं , उन कार्यरूप नारों को कारणरूप से व्याप्त करते हैं , इसलिए वे उनके अयन (आश्रय वा घर ) हैं अतः भगवान् का नाम नारायण है |

नराणां जीवानामयनत्वात्प्रलय इति वा नारायणः ” यत्प्रयन्त्यभिसंविशन्ति ( तै० उप० ३/१) इति श्रुतेः , अर्थात् प्रलय काल में नार अर्थात् जीवों के अयन होने के कारण नारायण हैं | श्रुति कहती है – जिसमें कि सब जीव मरकर प्रविष्ट होते हैं , वह नारायण हैं |

कलियुग केवल नाम आधारा | सुमिरि सुमिरि नर उतरहि पारा ||
धर्म  की  जय  हो !
अधर्म का  नाश  हो !
प्राणियों  में  सद्भावना  हो !
विश्व  का  कल्याण  हो !
गोमाता  की  जय  हो !
हर हर महादेव !
नमो नारायणाय |
|| जय श्री राम ||

श्रीमद शंकराचार्य जी की दिग्विजय यात्रा का एक मर्मस्पर्शी प्रसंग जब " सौन्दर्य लहरी " की रचना हुई।

यह कथा प्रसंग भारतीय विद्या भवन की पत्रिका ’भारती’ के वर्ष ९, अंक १२ (७ फरवरी १९६५) के अंक से साभार प्रस्तुत है।
श्रीमद शंकराचार्य जी की दिग्विजय यात्रा का एक म...र्मस्पर्शी प्रसंग जब " सौन्दर्य लहरी " की रचना हुई।
"प्रत्यक्ष के लिए प्रमाण चाहते हो संन्यासी?" तांत्रिक अभिनव शास्त्री का क्रुद्ध स्वर शास्त्रार्थ सभा में गूँजा, तो उपस्थित पंडित वर्ग में छूट रही हल्की वार्ता की फुहारें भी शांत हो गयीं।
"प्रत्यक्ष तो कुछ नहीं आचार्य, शास्त्रार्थ में प्रत्यक्ष है तर्क और प्रमाण है प्रतितर्क",
युवा संन्यासी शंकर आत्मविश्वास भरी हँसी हँस पड़े, "तर्क नहीं तो सारी कल्पना व्यर्थ है, ऐसी स्थिति में पराजय पत्र पर हस्ताक्षर ही उचित होगा।"
"मैं हस्ताक्षर करूँ, पराजय पत्र पर? मदांध युवक।" उत्तरीय झटक कर अभिनव शास्त्री क्रोधपूर्वक त्रिपुंड के स्वेद विन्दु पोंछने लगे। "ये बाहुएँ पराजय पत्र लिखेंगी जिनके द्वारा हवन कुण्ड में एक आहुति पड़े, तो आर्यावर्त में खंड प्रलय का हाहाकार मच सकता है। यह मस्तक पराजय वेदना से झुकेगा, जो अपनी तंत्र साधना के अहम् से त्रिलोक को झुकाने की सामर्थ्य रखता है?"
"स्पष्ट ही यह सारा प्रलाप आहत मान का प्रण भरने के लिए है, आचार्य! किन्तु शंकर को इससे भय नहीं। उसे तो शास्त्रार्थ में पराजित विद्वान से पराजय पत्र प्राप्त करने में ही..."
"दे सकता हूँ, तू चाहे तो वह भी दे सकता हूँ," अभिनव शास्त्री झंझा में पड़े बेंत की तरह काँप रहे थे, "किंतु समस्त पंडित जन ध्यानपूर्वक सुनें, मेरा यह पराजय-पत्र इस जिह्वापटु, तर्क दुष्ट, पल्लव ग्राहि मुंडित के समक्ष तब तक तंत्रशास्त्र की पराजय के रूप में न लिया जाय......."
"कब तक आचार्य श्रेष्ठ?" शंकर के मुख पर अभी भी व्यंग्य की सहस्रधार फूट रही थी। "
"जब तक मेरा तंत्र रक्त से इस पराजय पत्र का कलंक लेख न धो डाले।"
"स्वीकार है, किंतु अभी तो उस ’कलंक लेख’ पर हस्ताक्षर कर ही दें तंत्राचार्य?"
युवक शंकर ने उपस्थित पंडित वर्ग के चेहरे पर अपने लिए त्रास और भय की भावना पढ़कर भी अपना हठ न छोड़ा।
आश्रम का सारा वातावरण पीड़ा और निराशा भरी मृत्यु का साकार रूप बन गया। कुशाआसन पर पट लेटे योगी शंकराचार्य के मुँह से निकली आह नश्वर सांसारिक वेदना की क्षतिक विजय का घोष कर रही थी। वैद्यों, शल्य शास्त्रियों ने उन्हें देखकर निराश भाव से सर हिला दिया। शास्त्रार्थ में अभिनव शास्त्री का माँन मर्दन करने के दूसरे ही दिन भगन्दर का जो पूर्वरूप प्रकट हुआ, वह अब योगी शंकर को असाध्य सांघातिक उपासर्गों के यमदूतों द्वारा धमका रहा था।
"आह...माँ....माँ...." कष्ट से करवट बदलते संन्यासी ने अपनी वेदना का चरम निवेदन ममतामयी जननी के दरबार में करके संसारी पुरुषों-सा रूप प्रकट कर दिया।
"बहुत पीड़ा है गुरुदेव?" संन्यासी के रूप में शंकर के अनुयायी से सुरेश्वराचार्य और गृहस्थ के रूप में विदुषी शारदा के पति कर्मकांडी मंडन मिश्र के नाम से विख्यात एक शिष्य ने सह अनुभूति से पीड़ित हो पूछा।
"पीड़ा नहीं, मृत्यु का साक्षात रूप," वेदना बढ़ी होने पर भी शंकर मुस्करा उठे, "अभिनव आचार्य ने सत्य ही कहा था, किंतु मैंने तंत्र जैसी प्रत्यक्ष विद्या के लिए प्रमाण का हठ किया। अब प्रमाण मिला भी तो ऐसी शोचनीय दशा में जब मैं उसे स्वीकार भी न कर पाऊँगा।"
"क्या रहस्य है गुरुदेव?" चरण-सेवा छोड़कर उत्सुक सुरेश्वर आगे खिसक आये।
"कुछ नहीं। अभिमानी तांत्रिक ने अपनी पराजय का प्रायश्चित कराया है शंकर से, एकांत वन की गुफा में बैठा वह मारण प्रयोग में लिप्त है।"
"ओह आर्य!" जगद्गुरु के चारों आद्य शिष्य आक्रोशमद पीकर मतवाले हो उठे।
"हाँ आयुष्मानों! तांत्रिक का मारण न सह सका तो यह हंस अब हस्त पिंजर में न रहेगा।"
अन्य तीनों शिष्यों ने तो चिन्ता मग्न हो गुरु चरणों में सर झुका कर विवशता प्रकट कर दी, किंतु चौथा अपने चेहरे पर प्रतिहिंसा की कठोर रेखाएँ छिटकाता वन प्रदेश को चल दिया।
प्रहर भर पश्चात्।
निर्जन वन की उस झाड़-झंखाड़ भरी पहाड़ी गुफा का अंधकार भयंकर चीत्कार से सिहर उठा। शंकर का पुतला बनाकर उसके मर्मस्थानों में लौह कीले गाड़े हुए मारण प्रयोग में रत अभिनव पर प्रतिहिंसा विक्षिप्त शिष्य ने खड्ग का भरपूर प्रहार किया था। कुछ देर पश्चात् रक्त सने शस्त्र से लाल बिन्दु टपकाता वह गुरु के निकट उपस्थित हुआ।
"मैंने उसका शिरच्छेद कर दिया देव", शिष्य ने रक्त सना खड्ग शंकर के चरणों में रख कर हिंसा वीभत्स स्वर में कहा, "उस पिशाच विद्यादक्ष नर राक्षस का यही प्रतिकार........"
"शांतं पापं...ये क्या किया मूर्ख," पीड़ा की अवहेलना कर जगद्गुरु बलात आसन पर उठ बैठे, " तंत्र विद्या-पारंगत उस अकल्मष मनीषी का वध कर तूने भरत खंड के एक नर रत्न का विनाश कर दिया।"
"इस हत्या का प्रायश्चित कर लूँगा गुरुदेव, किंतु आपका शरीर न रहता तो भरत खंड का सद्यः ज्वलित ज्ञान दीप ही बुझ जाता। उस हानि का शोक भला कैसे.....।"
"उस हानि का पातक भी तेरे ही भाग्य में था," करुणा मिश्रित विचित्र हँसी हँस कर शंकर ने कहा, "मारण प्रयोग द्वारा उत्पन्न यह व्रण त्रिलोकी का कोई शल्य वैद्य न पूरित कर सकेगा। अभिनव के जीवित रहते मेरे जीवन की भी क्षीण आशा थी, किंतु तूने उस पर तुषारापात कर दिया।"
पश्चाताप हत शिष्य अवाक् था। संन्यासी शंकर ने उसके मन का दूसरा संकल्प ’अपने ही शस्त्र से आत्मघात’ का आभास पा खड्ग उठा कर अन्य शिष्य को दे दिया।
मर्म विधे पक्षी के पीड़ित डैनों की अन्तिम उड़ान, जगन्माता के अभयकारी आँचल का नीड़। आद्य शंकराचार्य के अन्तर से उठता स्वर आत्मविश्वास में परिवर्तित हो चुका था। एक तांत्रिक के सांघातिक प्रयोग का निवारण उस ’महाभय विनाशिनि, महाकारुण्य रूपिणि’ के अतिरिक्त और कौन कर सकता था! और आत्मविश्वास से प्रेरित योगी शंकर के मुख से मातृ-शक्ति की वंदना के बोल ’सौंदर्य लहरी’ बन कर फूट निकले। जगद्गुरु के एक-एक श्लोक व्रणरोपक लेप बनकर, असाध्य व्रण को भरने लगे।
स्तुतिकार शंकर ने अपनी करुणार्द्र वाणी में पहली बार शक्ति के सहज स्नेहमय रूप को स्वीकार किया और शक्ति के बिना अपने पूर्व प्रतिपादित शिव को ’शव’ के समान अर्थहीन, निस्पंद माना।
और एक घन घिरी काली रात जब सारा देश निद्रारूपिणी प्रकृति माँ की गोद में बेसुध था, योगी शंकर ने अपने बाल सुलभ अपराध की स्वीकारोक्ति से माँ के करुण हृदय के तार-तार झंकृत कर दिए। ’सौंदर्य लहरी’ का सौंवा श्लोक पूरा होने से पहले ही जगन्माता ने अपने वरद पुत्र को असाध्य से मुक्त कर दिया।
जयशिवशक्ति !!!